Video : रुड़की में बदमाशों ने घर पर की फायरिंग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

रुड़की के लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसी के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

रुड़की : लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार बदमाशों ने गौरव कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की। फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए हैं। फायरिंग की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें की लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खीताब गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच कई बार विवाद हो चुका है। इसी के चलते बाइक सवार बदमाशों के द्वारा गौरव कुमार नाम के व्यक्ति के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। फायरिंग करने के बाद आरोपी बदमाश फरार होने में कामयाब हो गए। फायरिंग के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। फायरिंग करने की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

End of Feed