Rajkot: मामूली सड़क हादसे से भड़की हिंसा, चले चाकू और धारदार हथियार; दो भाईयों समेत 3 की मौत

गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के मामूली सड़क हादसे के बाद दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। चाकू और धारदार हथियारों से हुए हमले में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Rajkot Road Accident Violence: गुजरात के राजकोट में सोमवार तड़के एक छोटे से सड़क हादसे के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए। मामूली टक्कर के बाद दो समूहों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि झड़प में चाकू और धारदार हथियार तक चल गए। इस हिंसा में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सहायक पुलिस आयुक्त बी.जे. चौधरी के अनुसार, यह घटना मालवीयनगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर इलाके में रात करीब साढ़े 12 बजे हुई।

Minor Road Accident in Rajkot Turns Violent

राजकोट में मामूली सड़क दुर्घटना हुई हिंसक

बताया गया कि एक मोटरसाइकिल की दूसरे वाहन से टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जो जल्द ही खूनी संघर्ष में बदल गया। अधिकारी के अनुसार, झड़प में दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान अरुण बरोट, सुरेश परमार और विजय परमार के रूप में हुई है, जो आपस में प्रतिद्वंद्वी गुटों से जुड़े थे। पुलिस ने झगड़े में शामिल लोगों की तलाश शुरू कर दी है और स्थानीय निवासियों से पूछताछ जारी है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

End of Feed