मोबाइल छीना, फिर झांसा देकर किया गंदा काम; कल्याण स्टेशन पर 14 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी

महाराष्ट्र के कल्याण रेलवे स्टेशन पर एक 14 वर्षीय किशोरी को झांसा देकर रेलवे यार्ड के सुनसान इलाके में दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कल्याण जीआरपी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Thane News: महाराष्ट्र ठाणे जिले के कल्याण रेलवे स्टेशन पर मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने हुई। जानकारी के अनुसार यहां एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता खोपोली की रहने वाली है और वह अपने मामा के घर जाने के लिए निकली थी और इसी दौरान उसके साथ दरिंदगी हुई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे क्राइम ब्रांच और कल्याण जीआरपी (GRP) पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घिनौने काम के मुख्य आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

Thane Minor Rape Case

ठाणे में मानवता शर्मसार

आरोपी ने दिया पीड़िता को झांसा

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 वर्षीय पीड़िता शनिवार को अहिल्यानगर (अहमदनगर) से अपने मामा से मिलने के लिए निकली थी। खोपोली जाने के लिए वह कल्याण रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन पर उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। बिना किसी जान-पहचान के आरोपी ने अचानक नाबालिग लड़की का मोबाइल फोन जबरन छीन लिया। इस हरकत से लड़की बुरी तरह डर गई। जब उसने हिम्मत जुटाकर अपना फोन वापस मांगा, तो आरोपी ने उसे झांसा दिया। उसने लड़की को गुमराह करते हुए कहा कि अगर वह अपना मोबाइल वापस चाहती है, तो उसे उसके साथ पुलिस स्टेशन चलना होगा।

End of Feed