Muzaffarnagar: दो गुटों के बीच झड़प से मचा बवाल; मारपीट और पथराव में 10 घायल, 16 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नगला गांव में मामूली कहासुनी ने हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और कार्रवाई करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुरी थाना क्षेत्र के रियावली नगला गांव में एक छोटे से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में करीब 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की पुष्टि की। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक आदित्य बंसल के अनुसार, वाहन को लेकर दो लोगों के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते बढ़ गई और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। हालांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया और स्थिति को शांत कराया। इस घटना की वजह से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

16 Arrested After Minor Dispute Turns Violent in Muzaffarnagar (Symbolic Photo)

मुजफ्फरनगर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प से हड़कंप (प्रतीकात्मक फोटो)

16 लोगों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने जानकारी दी कि झड़प के दौरान दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियों से हमला किया, जिसके चलते कई लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसपी के मुताबिक, गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है तथा एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

End of Feed