महाबलेश्वर हुआ बर्फ से गुलजार, हांड कंपा देने वाली ठंड से 'मिनी कश्मीर' बना असली कश्मीर

Mahabaleshwar News: महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित महाबलेश्वर, जिसे मिनी कश्मीर के नाम से जाना है, सही मायनों में कश्मीर बन गया है। तापमान के शून्य पहुंचने पर ओस की बूंदे बर्फ में बदल गई है। बर्फ की परत और कड़ाके की ठंड में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है।

Mahabaleshwar News: महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित प्रसिद्ध हिल स्टेशन और 'मिनी कश्मीर' के नाम से मशहूर महाबलेश्वर में नए साल की शुरुआत जोरदार और भीषण ठंड के साध हुई। बता दें कि बीते कुछ दिनों से इस इलाके का तापमान तेजी से नीचे गिर रहा था। गिरते पारे ने यहां उत्तर भारत वाली सर्दी का मौसम बना दिया है। कड़ाके की ठंड में लोग कांपने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, जिले के महाबलेश्वर और आसपास के इलाकों में तापमान लुढ़ककर 0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अपनी खूबसूरती और प्राकृतिक दृश्य के कारण मिनी कश्मीर के नाम से प्रसिद्ध महाबलेश्वर अब सही मानें में कश्मीर बन गया है। क्योंकि इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड के कारण महाबलेश्वर के प्रसिद्ध वेण्णा लेक और लिंगमाला क्षेत्र के पास घास और मैदानों पर बर्फ की सफेद परत जमी हुई दिखाई दी।

वेण्णा लेक और लिंगमाला में कश्मीर जैसा नजारा

महाबलेश्वर में ठंड का आलम यह है कि सुबह के समय चारों तरफ ओस की बूंदें जम हुई नजर आ रही है। विशेष रूप से वेण्णा लेक और लिंगमाला के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह बर्फ जमी हुई देखी तो पर्यटक और स्थानीय लोग हैरान रह गए। महाराष्ट्र में इस पर्यटन स्थल पर इस समय कश्मीर और हिमाचल जैसा अहसास हो रहा है। पारा लुढ़ककर शून्य पर पहुंचने के कारण जमी बर्फ की परतें से पूरा इलाका किसी बर्फीले प्रदेश जैसा नजर आ रहा है।

End of Feed