Meerut News: मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, MLC कैंडिडेट की दरोगा को धमकी, 'औकात में रह'

Meerut News: मेरठ-सहारनपुर MLC चुनाव की मतगणना के दौरान आज निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Meerut News: आज उत्तर प्रदेश में MLC चुनाव के बाद मतगणना का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत मेरठ-सहारनपुर खंड की एमएलसी चुनाव की मतगणना भी हो रही है। मतगणना के दौरान मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के एंट्री गेट पर निर्दलीय प्रत्याशी और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी कहासुनी देखने को मिली। कहासुनी की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मतगणना केंद्र के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात दिखाई दे रहा है। इसी दौरान बताया जा रहा है कि निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।

वायरल वीडियो में निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ पुलिसकर्मी से नाराज होते हुए दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। वहीं, बहस के दौरान 'औकात में रह' सुनाई देता है। बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी सतेंद्र चौधरी का नाम भी सामने आता है।

End of Feed