Meerut News: 7 वर्षीय बच्चे के अपहरण केस में हैरतअंगेज मोड़, आरोपी ने मासूम को नहर में फेंका, सर्च ऑपरेशन जारी

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र से 7 साल के बच्चे के लापता होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सीसीटीवी में बच्चा एक कार में बैठता नजर आया। पुलिस ने आरोपी अर्पित शर्मा को हिरासत में ले लिया है, जिसने पूछताछ में बच्चे को नहर में फेंकने की बात स्वीकार की है। नहर में गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी है।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे का मामला सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को बच्चे को अपने साथ ले जाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया है कि वह बच्चे को अपने साथ ले गया था और बाद में उसे नहर में फेंक दिया। जिसके बाद गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

Crime

फाइल फोटो

दुबई में नौकरी करता है बच्चे का पिता

जानकारी के अनुसार, बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज कस्बा निवासी गुरुसेवक दुबई में नौकरी करते हैं। उनका 7 साल का बेटा अंगद मंगलवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। परिजनों ने बताया कि वह करीब 11:30 बजे साइकिल लेकर घर आया था। जिसके बाद घर में साइकिल खड़ी करने के बाद वह दोबारा बाहर खेलने चला गया।

End of Feed