दिल्ली में MCD का बड़ा एक्शन : 33 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर, 29 को नोटिस

दिल्ली नगर निगम ने शनिवार को शहर के सभी 12 जोन में अभियान चलाकर 33 अवैध निर्माणों पर ध्वस्तीकरण कार्रवाई की। साथ ही 5 संपत्तियां सील की गईं, 29 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और 2251 पीजी भवनों का सर्वे भी पूरा किया गया।

दिल्ली नगर निगम (MCD) ने राजधानी में खतरनाक इमारतों, अवैध निर्माणों और मास्टर प्लान के उल्लंघनों के खिलाफ अपना प्रवर्तन अभियान और तेज कर दिया है। शनिवार को निगम ने शहर के सभी 12 जोन में व्यापक कार्रवाई करते हुए 33 ध्वस्तीकरण अभियान चलाए। इसके अलावा 5 संपत्तियों को सील किया गया, जबकि विभिन्न उल्लंघनों के मामलों में 29 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

MCD की कार्रवाई

राजधानी में भवन नियमों का उल्लंघन

MCD के अनुसार, इससे एक दिन पहले भी निगम ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए 25 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया था और 4 अन्य संपत्तियों को सील किया गया था। निगम का कहना है कि राजधानी में भवन नियमों के उल्लंघन और खतरनाक इमारतों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शनिवार की कार्रवाई के दौरान उत्तरी जोन के नेहरू विहार और गांधी विहार में खतरनाक इमारतों के खिलाफ प्रमुख कार्रवाई की गई। वहीं उत्तर-पश्चिमी जोन के रोहिणी सेक्टर-3 में तीसरी मंजिल की छत पर बने आरसीसी पैनल को गैस कटर की मदद से हटाया गया। इसके अलावा विजय विहार और रोहिणी के सेक्टर-15 तथा 16 में भी कार्रवाई की गई।

End of Feed