Mathura: मथुरा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां खेत में करंट लगने से एक महिला की मौत हौ गई। वहीं तीन महिलाएं झुलस गईं। जानकारी के अनुसार घटना घटना नगरिया सात बिसा गांव की है। जहां धान की रोपाई कर रही एक महिलाओं को करंट लगा। जिसमें एक ही मौत हो गई और तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। करंट की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे। उनमें से एक महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
प्रतिकात्मक तस्वीर
खेत में काम रही थी महिलाएं
जानकारी के अनुसार मथुरा में खेत में करंट आने से धान की रोपाई कर रही एक महिला की मौत हो गई वहीं तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। कोसीकलां थाने के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि यह घटना नगरिया सात बिसा गांव की है, जहां शुक्रवार को चंदर के खेत में 18 महिलाएं और चार पुरुष रोपाई कर रहे थे।
तीन बुरी तरह झुलसीं
उन्होंने बताया कि तभी खेत के ऊपर से गुजर रहा बिजली एक तार टूटकर बिजली के खंभे से टकराया और खेत में करंट आ गया, जिससे वहां पानी में काम कर रहे अधिकांश मजदूर झटका लगने से दूर जा गिरे। उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आई चार महिलाओं को खेत मालिक और आसपास काम कर रहे लोग लेकर तुरंत निजी अस्पताल पहुंचे।
एक की करंट से मौत
उनमें से एक महिला चंचल (29) की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उसकी रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि तीन घायल महिलाओं ममता, रेखा और निशा का इजाल जारी है। सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
(इनपुट-भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
