Mathura News: मथुरा-वृंदावन में कीजिए क्रूज की सवारी, यमुना यात्रा का उठाएं लुत्फ; यहां जानें किराया

Mathura News: मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने क्रूज की शुरुआत की है। यात्री क्रूज में सवार होकर वृंदावन से गोकुल तक यमुना की यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।

Mathura News: यूपी के अधिकतर शहरों में पर्यटन को बढ़ाने के लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है। वाराणसी और अयोध्या के बाद अब मथुरा-वृंदावन में पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां कृष्ण भगवान के दर्शन के लिए आते हैं। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सरकार मथुरा-वृंदावन में क्रूज शुरू करने की तैयार कर रही है। इसका लाभ न केवल मथुरा के लोगों को बल्कि देश-दुनिया से आने वाले सभी पर्यटकों को मिलेगा। ये सौगात मथुरा आने वाले सभी पर्यटकों के लिए है। बता दें कि गरुड़ क्रूज को हाईटेक सुविधाओं के साथ बनाया गया है। इस क्रूज को वृंदावन के केशी घाट पर यमुना में उतार दिया गया है।

Mathura Vrindavan to Gokul Cruise Journey know fare here

मथुरा-वृंदावन से गोकुल क्रूज का सफर

एक बार में 50 लोग करेंगे यात्रा

मिली जानकारी के अनुसार, यमुना की सैर करने की इच्छा रखने वाले पर्यटक केशी घाट से क्रूज का लुत्फ उठा सकते हैं। इस क्रूज में एक बार में 50 लोग यात्रा कर सकते हैं। हाईटेक सुविधाओं से भरे इस क्रूज में खाने-पीने की सुविधा भी उपलब्ध है। यहां यात्रियों को तरह-तरह के स्नैक्स, फ्रूट जूस मिलेंगे। यात्री क्रूज में 45 से 60 मिनट तक यात्रा कर सकते हैं। यात्री गरुड़ क्रूज में वृंदावन से गोकुल तक का सफर तय करेंगे।

End of Feed