Mathura Vrindavan Holi Special Train: मथुरा-वृंदावन में शुरू हुआ रंगोत्सव, देखें होली के अलग-अलग कार्यक्रम, ऐसे करें जाने की बुकिंग

Mathura Vrindavan Holi Special Train: मथुरा-वृंदावन की होली देखने के लिए देश-दुनिया से लोग यहां आते हैं। यहां विभिन्न प्रकार के होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यहां रंगोत्सव की शुरुआत हो गई है। अगर आप भी होली का जश्न मनाने मथुरा-वृंदावन जाने की तैयारी कर रहे हैं तो कार्यक्रम और ट्रेन बुकिंग की डिटेल्स यहां देखें।

Mathura Vrindavan Holi Special Train: होली के त्योहार में अब अधिक दिन बाकी नहीं रह गए हैं। देश-दुनिया में रंगों के इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। लोगों में होली के त्योहार का उत्साह भी बढ़ने लगा है। कुछ लोग परिवार के साथ होली मनाने के लिए कर्मभूमि से जन्मभूमि की तरफ जा रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मथुरा-वृंदावन की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। वैसे तो पूरे भारत में होली का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है। लेकिन मथुरा-वृंदावन की होली की बात ही अलग है। देश-दुनिया से लोग यहां हर साल होली पर्व का जश्न मनाने आते हैं।

Holi 2024

मथुरा-वृंदावन होली कार्यक्रम

होली का त्योहार इस साल 25 मार्च को मनाया जाएगा। दिन बीतने के साथ लोगों को रंगों में रंगा हुआ देखा जा रहा हैै। वहीं मथुरा-वृंदावन में होली के जश्न की शुरुआत हो चुकी है। अगर आप भी इस साल होली का त्योहार मथुरा-वृंदावन में मनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने मथुरा-वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर होने वाले अलग-अलग प्रकार के होली कार्यक्रमों की जानकारी दी है। अगर आप भी इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेना चाहते हैं और होली का जश्न मनाना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी से मथुरा-वृंदावन की टिकट बुक कर यात्रा कर सकते हैं और होली के रंग में डूब इस त्योहार का आनंद ले सकते हैं। आइए आपको होली के कार्यक्रमों के साथ टिकट बुक करने की प्रक्रिया के बारे में बताएं...

End of Feed