Mathura: किसान यूनियन नेता की नेमप्लेट वाली थार ने मचाया कोहराम, डिवाइडर फांदकर युवती को रौंदा

Mathura: मथुरा की चंदनवन कॉलोनी में एक लाल थार गाड़ी ने स्टंट करते हुए स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। गाड़ी पर किसान यूनियन की नेमप्लेट लगी थी। युवती की हालत गंभीर है और पुलिस जांच जारी है

Mathura News: मथुरा की एक पॉश कॉलोनी में 'रफ्तार के रोमांच' ने एक मासूम की जिंदगी को मौत के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। थाना हाईवे क्षेत्र की चंदनवन कॉलोनी में एक अनियंत्रित थार गाड़ी की स्टंटबाजी और लापरवाही का ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए।

mathura news thar accident

स्कूटी को टक्कर मारकर पलट गई थार (AI Generated Image)

हवा में कई फीट उछली युवती, थार ने रौंदा

चंदनवन कॉलोनी में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब एक लाल रंग की थार गाड़ी सड़क पर स्टंट करते हुए अचानक अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि थार चालक गाड़ी को लापरवाही से दौड़ा रहा था, तभी वह डिवाइडर को लांघते हुए दूसरी तरफ जा पहुंची। वहां अपनी स्कूटी के पास खड़ी एक युवती को थार ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में कई फीट ऊपर उछली और दूर जा गिरी। युवती को रौंदने के बाद तेज रफ्तार थार सड़क पर ही पलट गई।

End of Feed