Mathura News : बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं से भिड़े सुरक्षाकर्मी, महिलाओं ने भी हाथ किया साफ, VIDEO वायरल

मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहार मंदिर में दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच झगड़े का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते नजर आ रहे हैं।

मथुरा : बांके बिहारी मंदिर पर अब झगड़े आम हो गए हैं। यहां कभी श्रद्धालु, कभी सुरक्षा कर्मी और कभी पुलिस कर्मी तो कभी गोस्वामियों के विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसा ही शुक्रवार की दोपहर देखने को मिला, जब यहां दिल्ली से दर्शन करने आए श्रद्धालु दर्शन करने के बाद निकास द्वार के पास खड़े हो गए। सुरक्षाकर्मियों ने उनको हटाने का प्रयास किया तो वह नाराज हो गए और तकरार करने लगे। श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

4 नंबर गेट के पास हुई तकरार

दरअसल, दिल्ली निवासी नकुल गौतम अपने परिवार के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए थे। उन्होंने 2 नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश किया। दर्शन करने के बाद वह अपनी मां, भाभी और बहन के साथ 4 नंबर गेट से बाहर आए और मंदिर से बाहर आने के बाद वह कुछ देर के लिए वहां खड़े हो गए। अनंत चतुर्दशी होने के कारण मंदिर पर भीड़ थी। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी कृष्ण कुमार ने उनसे आगे बढ़ने के लिए कहा तो उनके बीच बात विवाद होने लगा।

End of Feed