Sitamarhi News: अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का भव्य मंदिर, माता सीता की जन्मस्थली है पुनौरा गांव

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2024, 02:50 PM IST

अयोध्या की तर्ज पर सीतामढ़ी में पुनौरा गांव में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। इस स्थान को धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। यहां पर सीता वाटिका, लव कुश वाटिका, मंडप और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित होंगी।

Sitamarhi News: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के बाद अब मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में भव्य मंदिर बनाने और इस क्षेत्र को विकसित करने की मुहिम तेज हो गई है। इस मुहिम में सरकार के साथ आम लोग भी आगे आने लगे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीतामढ़ी जिला के पुनौरा धाम मंदिर परिसर में करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया है। भाजपा कार्यसमिति के सदस्य प्रभात कुमार मिश्रा ने दावा किया कि अयोध्या की तर्ज पर बिहार के सीतामढ़ी में मां जानकी का भव्य मंदिर के निर्माण कराया जाएगा।

Lord Ram Sita

भगवान राम-सीता

धार्मिक पर्यटन केंद्र की तरह होगा विकसित

उन्होंने कहा कि जन सहयोग से मां जानकी का भव्य मंदिर का निर्माण कराया जाएगा तथा पुनौरा धाम का विकास होगा। इससे पर्यटको की संख्या भी बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। सीतामढ़ी जिले के पुनौरा गांव में मां जानकी जन्मभूमि मंदिर है, जिसे पुनौरा धाम के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटन विभाग द्वारा माता सीता के जन्मभूमि को आदर्श धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है। इसमें पुनौरा धाम में विशाल द्वार, परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव कुश वाटिका, मंडप और पार्किंग जैसी कई सुविधाएं तैयार की जाएंगी।

End of Feed