रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के पास भीषण भूस्खलन, जगह-जगह टूट रहे पहाड़ों से खतरे में जीवन

केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के पास भूस्खलन हो गया। यहां पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। सड़क पर पहाड़ी की मलबा आने से केदारनाथ जाने वाला राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। बता दें कि पुलिस और NHAI की टीम मलबा हटाने का कार्य में जुटी हुई है।

अभी उत्तराखंड के उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से आई आपदा से लोग उभर भी नहीं पाएं हैं कि तभी केदारनाथ धाम को जोड़ने वाले रुद्रप्रयाग जवाड़ी बाईपास के पास भूस्खलन हो गया। यहां पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने भागकर अपनी-अपनी जान बचाई। भूस्खलन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धीरे-धीरे कुछ पत्थर नीचे गिरते हैं और देखते ही देखते चंद सेकेंड में पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा ढह जाता है। इस भीषण भूस्खलन के कारण बाईपास पर यातायात व्यवस्था प्रभावित है। वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है और स्थिति को देखते हुए यातायात को डायवर्ट किया गया है। भूस्खलन के कारण जवाड़ी बाईपास के आगे केदारनाथ जाने वाला राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। रुद्रप्रयाग बाजार में बने छोटे पुल से केवल छोटे वाहन ही जा सकते हैं, जबकि भारी वाहनों के लिए यह मार्ग अभी भी बंद है।

End of Feed