Meerut News: मेरठ में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक फैला धुएं का गुबार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 4, 2024, 07:17 PM IST

मेरठ में शनिवार को एक कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने से दूर-दूर तक धुएं का गुब्बार फैल गया। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

Meerut Fire News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के सराय काजी में स्थित क्लॉथस इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कपड़ा फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लग गई। आग इतनी ज्यादा भीषण थी कि निकलने वाला धुआं कई किलोमीटर दूर से दिख रहा था।

fire image

सांकेतिक फोटो।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

फायर विभाग की छह गाड़ियों ने साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पर काबू पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि सुबह के वक्त कंपनी बंद थी और आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। गनीमत ये रही कि फैक्ट्री में रखे हुए केमिकल तक ये आग नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग फैक्ट्री के पीछे वाले इलाके में शुरू हुई और बढ़ने लगी। आग लगने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

End of Feed