वट सावित्री पूजा के दौरान पटना में बड़ा हादसा, बरगद के पेड़ में लगी विकराल आग से मचा हड़कंप; देखें Video

पटना के फतुहा प्रखंड कार्यालय परिसर में वट सावित्री पूजा के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्राचीन बरगद के पेड़ में अचानक भीषण आग लग गई। पूजा के दौरान जलाए गए घी के दीये से पेड़ पर बंधे सूखे धागों में आग फैल गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।

Banyan Tree Fire Patna: बिहार की राजधानी पटना के फतुहा स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में वट सावित्री पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब परिसर में मौजूद प्राचीन बरगद के पेड़ में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

देखते ही देखते फैली आग

शनिवार को वट सावित्री व्रत के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं बरगद के पेड़ के पास पूजा-अर्चना करने पहुंची थीं। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए पेड़ के चारों ओर कच्चा धागा लपेटकर परिक्रमा कर रही थीं। इसी बीच पूजा में जलाए गए घी के दीये की लौ पेड़ पर बंधे सूखे धागों के संपर्क में आ गई, जिससे देखते ही देखते आग फैल गई।

End of Feed