सतना में बॉयलर फटने से प्लांट में लगी भीषण आग, एक कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत

मध्य प्रदेश के सतना जिले में देर रात एक सॉल्वेंट प्लांट में बॉयलर फटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से झुलसने से घायल हो गया। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश के सतना में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। अमरपाटन रोड स्थित विद्याश्री सॉल्वेंट प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से भयंकर धमाका हुआ, जिसके बाद पूरे परिसर में आग फैल गई। इस भयावह हादसे में एक कर्मचारी की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने सतना अमरपाटन रोड पर चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन ने हालात संभाले।

fire

सांकेतिक फोटो

आग की लपटों में घिरा मशीन ऑपरेटर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था। तभी अचानक बॉयलर में तेज धमाका हुआ और आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। प्लांट में मौजूद कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लेकिन मशीन ऑपरेटर दिलावर सिंह उर्फ पिंकू तिघरा आग की लपटों में फंस गए। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही जिंदा जलने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और आसपास की बस्ती में अफरा-तफरी मच गई।

End of Feed