Bihar News: गया में हवा में गोता खाकर पलटी स्कूली बस, इतने बच्चे घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2023, 04:16 PM IST

बिहार के गया में एक स्कूल बस हादसे में करीब 12 बच्चे घायल हो गए। हादसे के शिकार बच्चे एनुअल स्पोर्ट्स मीट में शामिल होने जा रहे थे। फिलहाल, सभी खतरे से बाहर हैं।

Bus Accident in Gaya Bihar

गया में स्कूल बस पलटने से कई बच्चे घायल

गया: एन्युअल स्पोर्ट्स मीट में शरीक होने जा रहे बच्चों के साथ हादसा हो गया। एक स्कूल बस पलटने से करीब 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 25 बच्चे थे। सभी 7 वीं, 8 वीं और 9 वीं क्लास में पढ़ते हैं।

साइड लेने के चक्कर में बस पलटी

जानकारी के मुताबिक, मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल के निकट स्थित कोऑपरेटिव पब्लिक स्कूल में शनिवार को एन्युल स्पोर्ट्स मीट थी। उसी मीट में शरीक होने के लिए बच्चे स्कूल बस से अपने अपने घरों से हंसते खेलते निकले थे, लेकिन रास्ते में एक बस से साइड लेने के दौरान बस का पहिया निकल गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई और साइड लेने के पहले ही सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। बच्चे रोने चिल्लाने लगे। यह देखते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बच्चों को एक एक कर तेजी से बस से बाहर निकाला।

इस बीच स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी बच्चों को एक साथ मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं, परिवहन विभाग के अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

End of Feed