Mahendragarh Road Accident: महेंद्रगढ़ में स्कूली बस पलटने से 7 बच्चों की मौत, 19 की हालत गंभीर...आखिर ईद पर क्यों खोला गया स्कूल?

Mahendragarh Road Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां, बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वही, सवाल है कि ईद के अवकाश के बावजूद स्कूल क्यों खोला गया?

Mahendragarh Road Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां, बच्चों से भरी एक स्कूल बस पलटने से 7 छात्रों की मौत की जानकारी सामने आ रही है। वहीं, 19 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। निजी स्कूल जीएल पब्लिक स्कूल की बस में लगभग 35 से 40 बच्चे सवार बताए जा रहे हैं। यह घटना जिले के कनीना उपमंडल के गांव उन्हांनी के पास हुई है। इस हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सड़क हादसे में छह विद्यार्थियों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है।

Haryana  Road Accident, Mahendragarh Road Accident

महेंद्रगढ़ में बड़ा हादसा

घायल बच्चों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं, गंभीर घायल बच्चों को रेवाड़ी रेफर किया गया है। चश्मदीदों के मुताबिक, वाहन को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ है। कहा जा रहा है कि बस चालक शराब के नशे में था। फिलहाल, पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।

End of Feed