समस्तीपुर: जिले के पुसा थाना क्षेत्र स्थित मोरसंड गांव के एक मकान में बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चारों तरफ चीख पुकार मचने लगी और सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन, आग इतनी विकराल थी कि बुझाने में पसीने छूट गए। इसी दौरान घर में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से करीब 6 लोग झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया।
समस्तीपुर में सिलेंडर ब्लास्ट
फिलहाल, घटना में कई लोग आग से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जख्मी हालत में इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
