Arrah Accident: बिहार के आरा में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा भोजपुर जिले के जगदीशरपुर इलाके में दुल्हिनगंज के नजदीक शुक्रवार तड़के हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, महाकुंभ से लौट रही कार दुल्हिनगंज के नजदीक एक कंटेनर से भिड़ गई जिसमें एक की परिवार के छह सगे संबंधियों की मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना
कार के उड़े परखच्चे
महाकुंभ से लौट रही कार ने पीछे से कंटेनर में घुस गई। कार की टक्कर इतनी जोरदार हुई थी कि उसके अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। बाद में जेसीबी की मदद से कार को हटाकर शवों को बाहर निकाला गया। सभी मृतक पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों के बताए जा रहे हैं।
सभी मृतक एक ही परिवार के सगे संबंधी बताए जाते हैं। हादसा तड़के तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है। शुरुआती जांच के मुताबिक, कार चालक की पलक झपकने की वजह से हादसा हुआ। सभी लोग महाकुंभ स्नान कर घर लौट रहे थे।
