आज का मौसम, 21 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
आज का मौसम, 21 February 2025 IMD Winter Weather Forecast: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाएं, झारखंड में ओलावृष्टि का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल
बिहार के इन जिलों में बारिश की संभावना
दिल्ली में फिर बढ़ेगा तापमान
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
कटरा: माता वैष्णो देवी में ताजा बर्फबारी
कटरा में माता वैष्णो देवी भवन सहित भैरव घाटी में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद यह पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ है।
झारखंड में ओलावृष्टि की चेतावनी
पहाड़ों में एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ से झारखंड के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला, खरसावां सहित पूर्वी राज्य के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार के इस जिले में आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के केवल एक जिले में आज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिमी चंपारण में आंधी के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
यूपी के कई जिलों में तेज आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हापुड़, बागपत, ज्योतिबाफुले, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, कन्नौज, मैनपुरी, एटा, बदायूं, फर्रुखाबाद और कांशीराम नगर में तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई है। इससे शहर का मौसम बदलेगा और तापमान में कमी भी आने की संभावना है।
गाजियाबाद-गौतमबुद्ध में मौसम
दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी तेज हवाएं चल सकती है। पश्चिमी विक्षोभ का असर इन दोनों शहरों पर भी देखने को मिला है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
दिल्ली में बारिश की संभावना
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं से शहर के तापमान में कमी आएगी।
