झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, दो महिलाओं और 8 साल की बच्ची समेत सात की दर्दनाक मौत

झारखंड में मानसून के बीच आकाशीय बिजली लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। राज्य के अलग-अलग जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में दो महिलाओं, एक आठ वर्षीय बच्ची समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Jharkhand News: एक ओर जहां झारखंड में मानसून सक्रिय है तो वहीं आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में अब तक दो महिलाओं और आठ वर्षीय एक बच्ची समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये मौतें रांची, बोकारो, देवघर, दुमका, हजारीबाग, लातेहार और पलामू जिलों में हुईं। रांची जिले में अंगड़ा थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय एक किसान खेत की जुताई कर रहा था, तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। अंगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार राजवार ने बताया, "मृतक की पहचान भागीरथ महतो (26) के रूप में हुई है। महतो को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।"

Jharkhand Lightning Strike

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी काल (सांकेतिक फोटो)

बोकारो में आकाशीय बिजली का कहर

बोकारो में टाउन थाना क्षेत्र में बोकारो हवाई अड्डा क्षेत्र के पास एक पेड़ के नीचे शरण लिए हुए 19 वर्षीय युवक आलोक कुमार तुरी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। बोकारो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने यह जानकारी दी। पलामू में मवेशी चरा रहे एक व्यक्ति की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कुंदेलवा गांव निवासी राजू यादव (27) के रूप में हुई है।

End of Feed