धौलपुर में बारिश के कहर के बीच दर्दनाक हादसा, पानी से भरी पोखर में पलटी बच्चों-महिलाओं से भरी कार; 4 की मौत

Dholpur Car Accident: राजस्थान के धौलपुर में लगातार बारिश के बीच शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास बच्चों और महिलाओं से भरी ईको कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी पोखर में पलट गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Dholpur Car Accident: राजस्थान के धौलपुर जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। मनियां थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव के पास पानी से भरी सड़क से गुजर रही एक ईको कार अचानक अनियंत्रित होकर पास की पोखर में जा पलटी। हादसे के समय कार में महिलाएं और बच्चे समेत कई लोग सवार थे।

Dholpur Car Accident

राजस्थान के धौलपुर में बड़ा हादसा

चार लोगों की हुई मौत

दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कार के पानी में पलटते ही मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। वाहन में सवार महिलाएं और बच्चे पानी में फंस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

End of Feed