Jind News: तेज रफ्तार कार और कैंटर के बीच जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 7, 2023, 06:17 PM IST

हरियाणा के जींद में तेज रफ्तार कार के एक कैंटर से टकरा जाने की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

जींद: जिले के पिल्लूखेड़ा के निकट गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार के एक कैंटर से टकरा गई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज जारी है।

jind Road Accident

फाइल फोटो

तीन गंभीर घायल

पुलिस ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले जफर (34) तथा दिपेश सक्सेना (38) के तौर पर की गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिये रोहतक स्थित पीजीआई भेजा गया है।

राहगीरों ने की मदद

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दो लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

End of Feed