पंजाब की राजनीति में बड़ा भूचाल, सीएम भगवंत मान के पूर्व OSD मनजीत सिंह सिद्धू ने थामा कांग्रेस का हाथ

Manjit Singh Sidhu Joins Congress: पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी और 'आप' नेता मनजीत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Manjit Singh Sidhu Joins Congress: पंजाब की सियासत में मंगलवार को एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे करीबी माने जाने वाले पूर्व ओएसडी मनजीत सिंह सिद्धू ने 'आप' का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष परगट सिंह (Punjab Congress Pargat Singh) ने उन्हें पार्टी की औपचारिक सदस्यता दिलाई।

Manjit Singh Sidhu Joins Congress

परगट सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए मनजीत सिंह सिद्धू

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मनजीत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी के साथ खड़े हैं, जबकि उनका अपना रुख हमेशा पंजाब और प्रदेश की जनता के साथ है। यही वजह है कि उनके और मुख्यमंत्री के रास्ते अब पूरी तरह अलग हो चुके हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब को लेकर उन्होंने जो सपने देखे थे, वे आम आदमी पार्टी के शासन में पूरे नहीं हो सके, जिसके चलते उन्हें यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

End of Feed