मंदसौर में कुल्फी खाने से कई बच्चे बीमार, उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल में कराया भर्ती; गांव में मचा हड़कंप

मंदसौर जिले के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में कुल्फी खाने के बाद 12 से 15 बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Mandsaur News: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में कुल्फी (आइसक्रीम) खाने के बाद करीब 12 से 15 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक बच्चे की हालक गंभीर बताई जा रही है।

Mandsaur Food Poisoning

मंदसौर में बच्चों के बीमार होने से प्रशासन अलर्ट

बच्चों ने कुल्फी विक्रेता से खरीदी थी कुल्फी

यह घटना कोटड़ा बुजुर्ग गांव इलाके में मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में रोजाना की तरह ही एक कुल्फी बेचने वाला आया, जिससे बच्चों ने दोपहर के समय कुल्फी खरीदी थी। लेकिन शाम होते-होते कई बच्चों को अचानक उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जिसके बाद परिजनों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी।

End of Feed