Gurugram: अस्पताल में घुसकर महिला पर एसिड अटैक, नूंह से पीछा करते हुए आया था आरोपी

गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में एक युवक ने 24 वर्षीय महिला पर एसिड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आरोपी ने पहले महिला के साथ मारपीट की, जिससे घायल होकर वह इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

Gurugram Acid Attack: हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने हॉस्पिटल में घुसकर एक 24 वर्षीय युवती पर एसिड फेंक दिया। जिससे महिला के चेहरे और शरीर के कई हिस्से झुलस गए। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अभी पुलिस पीड़िता का बयान नहीं ले पाई है। जिसकी वजह से केस भी दर्ज नहीं हो सका है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के बयान के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Acid

सांकेतिक फोटो

युवक ने महिला के साथ की मारपीट

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला हरियाणा के नूंह जिला की रहने वाली है। रविवार को वह अपने अपनी मौसी से मिलने के लिए गुरुग्राम के सुभाष नगर इलाके में उनके घर आई हुई थी। इसी दौरान नूंह का रहने वाला एक युवक भी उससे मिलने के लिए पीछे-पीछे गुरुग्राम आ पहुंचा। वह महिला से मिलने की जिद करने लगा। रविवार शाम को दोनों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक ने महिला के साथ मारपीट भी की, जिससे वह घायल हो गई।

End of Feed