तलवार निकाली और दम भर गालियां दी...पूरे गांव में फैलाई दहशत; बिजली कनेक्शन काटने पर हंगामे का वीडियो

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बिजली का कनेक्शन काटने पर नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा काटा और तलवार निकाल कर जमकर हंगामा बरपा। वायरल वीडियो के आधार पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

कन्नौज में बिजली का कनेक्शन काटने पर नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा काटा और तलवार निकाल कर धमकी देता नजर आया। इस दौरान वह बिजली विभाग और सरकार को जमकर भद्दी-भद्दी गालियां बकता रहा। डर की वजह से गांव के लोगों ने भी उससे तलवार छीनने की कोशिश नहीं की। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Kannauj ka Talwar Video

कन्नौज तलवार वीडियो

सामने आये वीडियो में युवक हाथ पर एक तलवार लिए गांव की गलियों में घूम-घूमकर गालियां बक रहा है। वो संबंधित लाइनमैन, जिसने बिजली कनेक्शन काटा था उसको ढूंढ रहा है। वह बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ गुस्सा निकालते हुए लाइनमैन को मारने की धमकियां देता रहा। लाइनमैन ने भाग कर अपनी जान बचाई। हालांकि, इस दौरान उसके परिवार के सदस्य उसे रोकते हैं, लेकिन वो उन्हें भी गालियां देकर भगाने का प्रयास कर रहा है।

End of Feed