मोहाली कोर्ट के बाहर शख्स की गोली मारकर हत्या, गोल्डी बराड़ रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

पंजाब के मोहाली कोर्ट के बाहर बुधवार को एक शख्स की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ रोहित गोदारा, विक्की पहलवान ने ली है।

पंजाब के मोहाली कोर्ट के बाहर बुधवार को एक शख्स की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हड़कंप की स्थिति है। हालांकि, घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई है। लेकिन, हत्यारे वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ अदालत गया था, तभी हमलावरों ने उसपर गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल को घेर दिया है और नमूने एकत्र करने के लिए वहां एक फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है।

Mohali court Murder

मोहाली कोर्ट के बाहर हत्या

गुरविंदर के हत्या की जिम्मेदारी किसने ली

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक अपुष्ट पोस्ट में गैंगस्टर गोल्डी बराड़, रोहित गोदारा और विक्की पहलवान ने गुरविंदर की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए गुरलाल सिंह बराड़ की हत्या में उसकी कथित संलिप्तता का हवाला दिया। विदेश में रहने वाले गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के चचेरे भाई गुरलाल सिंह बराड़ की 2020 में चंडीगढ़ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed