Ballia News: शादी के आठ साल बाद नहीं हुए बच्चे, तो पति ने पत्नी की कर दी हत्या

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 09:02 PM IST

बलिया में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसे शादी के आठ साल बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी।

Ballia News: बलिया में एक शख्स ने अपनी पत्नी की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। उसकी शादी आठ साल पहले हुई थी, लेकिन कोई संतान नहीं होने की वजह से दोनों के बीच अक्सर बहस होती रहती थी और अब पति ने पत्नी की हत्या कर दी।

murder (1)

सांकेतिक फोटो।

लाठी से पीटकर हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनिल कुमार झा ने बुधवार को बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के पकहां गांव में बुधवार को पूर्वान्ह राम प्रवेश ने अपनी पत्नी संगीता (25) की लाठी से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। एएसपी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

End of Feed