Gurugram News: दो साल की बेटी के साथ व्यक्ति ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर गुरुग्राम के सेक्टर-102 में एक व्यक्ति ने अपनी 2 साल की बेटी के साथ 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक राहुल मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था और बताया जा रहा है कि वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर-102 स्थित एक सोसायटी में कल यानी सोमवार 16 मार्च को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 38 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी दो साल की मासूम बेटी के साथ सोसाइटी की एक बिल्डिंग की 23वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हर कोई पिता और 2 साल की मासूम बच्ची की इस आत्महत्या की खबर सुनकर हैरान रह गया।

Gurugram suicide

गुरुग्राम में व्यक्ति ने 2 साल की बेटी के साथ 23 मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली में नांगलोई निवासी राहुल के रूप में हुई है, जो फिलहाल गुरुग्राम में सेक्टर-102 की जॉयविले सोसायटी में अपने परिवार के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह सोसाइटी के टॉवर-9 में रहता था। आत्महत्या के लिए राहुल वहां से टॉवर-5 की 23वीं मंजिल पर पहुंचा। 23 मंजिल पर पहुंचकर उसने वहां से अपनी बेटी को साथ लेकर छलांग लगा दी।

End of Feed