लोअर बर्थ पर सो रही महिला के साथ हुई ऐसी घटना, अचानक चिल्लाने से ट्रेन में मचा हडकंप; यहां जानें पूरा माजरा

मुंबई जा रही सौराष्ट्र मेल ट्रेन में लोअर बर्थ पर सो रही महिला के चिल्लाने से पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला के ऊपर की बर्थ पर सो रहे युवक ने उस पर पेशाब कर दिया है। यात्रियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भारत में एक राज्य से दूसरे राज्य जाने के लिए और लंबी दूरी तय करने के लिए भारतीय रेलवे यातायात का अच्छा साधन माना जाता है। इस दौरान ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे पर होती है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहते हैं। लेकिन बावजूद इसके यात्रा के दौरान यात्री कई ऐसी घटनाओं का शिकार हो जाते हैं, जिससे रेलवे के सिक्टोरिटी सिस्टम पर सवाल खड़े होने लगते हैं। इसी प्रकार का एक मामला सौराष्ट्र मेल ट्रेन सामना आया है।

Man Held in Palghar for Urinated on Women in Running Train

लोअर बर्थ पर सो रही महिला के अचानक चिल्लाने से ट्रेन में मचा हडकंप

चलती सौराष्ट्र मेल ट्रेन में एक महिला पर नशे में धुत युवक ने पेशाब कर दिया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पालघर स्टेशन से हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया की अचानक महिला के शोर मचाने पर मामले की जानकारी मिली। ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों ने तुरंत आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और भारतीय रेलवे नियम की धारा 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

End of Feed