बिहार में पुलिसिंग का 'मेगा रिफॉर्म' : अब 4 जोन और 12 रेंज से चलेगी कानून-व्यवस्था; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार सरकार ने फिर से जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था लागू की है। राज्य को 4 जोन और 12 रेंज में बांटा गया है ताकि कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो सके।

पटना : बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पूर्व की जोन एवं रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से लागू कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत पूरे राज्य को चार प्रमुख पुलिस जोन - पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर - में विभाजित किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान के अनुसार, ’’वर्तमान जोनल पुलिस व्यवस्था (12 रेंज) को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने पुलिस की जोनल संरचना का पुनर्गठन किया है। इस पुनर्गठन के तहत 29 जुलाई, 2026 से प्रभावी चार पुलिस जोन - पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर - का गठन किया गया है।

Bihar Police Zonal System

बिहार पुलिस (फाइल फोटो)

बयान के अनुसार, प्रत्येक जोन का नेतृत्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि जोन के अंतर्गत आने वाली रेंज की जिम्मेदारी पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) स्तर के अधिकारियों के पास होगी। इस नई व्यवस्था को औपचारिक रूप देने के लिए गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि इस पुनर्गठन से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, आपदा प्रबंधन तथा अन्य प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में सुधार आने की उम्मीद है।

End of Feed