केदारघाटी में टला बड़ा हादसा, खाई के मुहाने पर लटक गई 22 यात्रियों से भरी बस, मच गई दहशत और चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने वाली थी, लेकिन पैराफिट के पत्थरों में अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस के खाई की ओर झुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल बन गया।

Kedar Ghati: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। फाटा के समीप जामू क्षेत्र में 22 श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पैराफिट तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गई। गनीमत रही कि बस खाई में गिरने से पहले अटक गई और चालक की सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रुद्रप्रयाग जिले के फाटा क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब चार बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महाराष्ट्र के पुणे से आए 22 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस जामू हेलीपैड के समीप अनियंत्रित हो गई। बस जामू स्थित होटल से केदारनाथ हाईवे की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक तीखे मोड़ पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और बस सड़क किनारे बने सुरक्षा पैराफिट को तोड़ते हुए खाई की ओर लटक गई।

Bus kedar

केदार घाटी में हादसा होते-होते बचा

ड्राइवर ने लिया सूझ-बूझ से काम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरने वाली थी, लेकिन पैराफिट के पत्थरों में अटक जाने से बड़ा हादसा टल गया। बस के खाई की ओर झुकते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए मौके पर दहशत का माहौल बन गया। हालांकि संकट की इस घड़ी में चालक ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। चालक ने तत्काल सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया और कुछ ही देर में सभी 22 श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। चालक की तत्परता के चलते एक संभावित त्रासदी टल गई।

End of Feed