Aligarh: होटलों में चल रहा था जिफ्मफरोशी का काला कारोबार और पहुंच गई पुलिस; इस अवस्था में दबोचे गए 15 लोग

अलीगढ़ पुलिस ने बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल इलाके में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी में 15 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। मुख्य आरोपियों समेत सहयोगियों को गिरफ्तार कर नेटवर्क की गहन जांच जारी है।

Aligarh News: अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल इलाके में स्थित कुछ होटलों में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 15 युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई और इस नेटवर्क का खुलासा हुआ। एसपी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि जांच के लिए तकनीकी साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं, जिनमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे गिरोह का नेटवर्क सामने लाया जाएगा। मुख्य आरोपियों में रविंद्र, राहुल और शुभम शर्मा के नाम सामने आए हैं। इनके साथ जुड़े सहयोगियों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Sex Racket in Busted in Aligarh Hotels (Symbolic Photo)

अलीगढ़ के होटलों में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो)

क्या-क्या हुआ बरामद?

एसपी के अनुसार इस गिरोह में कुछ युवतियां भी शामिल थीं, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान कुल 7 युवतियों और 8 पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने छापेमारी में शराब की बोतलें और सीडी भी जब्त कीं। इसके अलावा, तलाशी के दौरान 58,000 रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन, 2 रजिस्टर, 5 एटीएम कार्ड, एक क्यूआर कोड, एक स्वाइप मशीन, 35 विजिटिंग कार्ड, 3 प्रेस कार्ड, 2 आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई

End of Feed