अहमदाबाद में क्राइम ब्रांच का एक्शन, दिवाली से पहले 61 बांग्लादेशी घुसपैठिए धरे, भारत के कथित फर्जी दस्तावेज बरामद

ऑपरेशन के दौरान शुरुआती तौर पर करीब 100 संदिग्धों को पकड़ा गया था। उनके दस्तावेजों की जांच के बाद 61 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

दिवाली से पहले अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की है।शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ छापेमारी कर 61 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें ज्यादातर महिलाएं बताई जा रही हैं। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से बांग्लादेशी पहचान दस्तावेजों के साथ भारत के कथित फर्जी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

ahmedabad bangladeshi

अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

क्राइम ब्रांच के मुताबिक ऑपरेशन के दौरान शुरुआती तौर पर करीब 100 संदिग्धों को पकड़ा गया था। उनके दस्तावेजों की जांच के बाद 61 लोगों के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई। सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ डिपोर्टेशन की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

End of Feed