मध्यप्रदेश के धार में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल, मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी

मध्यप्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की जांच कर रही है।

मध्य प्रदेश के धार जिले में हुए सड़क हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है। बुधवार रात हुई हृदयविदारक घटना में मौत का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है। वही 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं,जिनका उपचार जिला अस्पताल में हो रहा है। शुरुआत में 12 लोगों की मौत हुई थी। यह दुर्घटना चिकलिया स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई, जब मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया।

हादसा

पिकअप पलटने से हुआ हादसा

यह घटना रात 8:30-9 बजे के बीच घटी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धार जिले के बग्गाड से 35 मजदूर एक पिकअप वैन में घर लौट रहे थे, तभी चिक्लिया चौराहे के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। वाहन पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से टकरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही धार के प्रभारी कलेक्टर अभिषेक चौधरी,डीआईजी मयंक अवस्थी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू हुआ।

End of Feed