VIDEO: 'जमीन हथियाना, गरीबों का हक छीनना, ये सारी बातें...?' पिता पर जमीन कब्जाने के आरोपों पर क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

Maithili Thakur: बिहार के दरभंगा में भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर कथित कब्जे के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। मामले में अंचलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए हैं और दोनों पक्षों को जनता दरबार में बुलाया जाएगा।

Maithili Thakur On Land Dispute : दरभंगा के अलीनगर की भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों के निशाने पर हैं। दरभंगा के तारडीह प्रखंड स्थित पोखरभिंडा पंचायत में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने अब इस मामले को अंचल कार्यालय से आगे मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंचा दिया है। सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

maithili thakur news (2)

जमीन कब्जाने के आरोपों में घिरे मैथिली ठाकुर के पिता। maithili thakur insta hadle

मैथिली ठाकुर ने आरोपों को लेकर क्या कहा?

अपने परिवार पर लगे जमीन पर कब्ज़े के आरोपों पर भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने कहा, "मैंने भी 2 दिन पहले पोस्ट देखना शुरू किया है। भू-माफिया, जमीन हथियाना, गरीबों का हक छीनना, ये सारी बातें मैं पढ़ रही हूं, हमारे परिवार के बारे में ये झूठे आरोप आधारहीन हैं। ये सुनकर भी मुझे बहुत खराब लग रहा है कि लोग ऐसी बाते लिख रहे हैं।

End of Feed