Gorakhpur के दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्‍य आरोपी की उपचार के दौरान मौत

पुलिस ने बताया कि बुधवार को एक मजिस्ट्रेट ने दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी का बयान दर्ज किया, जिसमें उसने नेटवर्क में शामिल अपने साथियों के नाम बताए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह 10:37 बजे अजहर की हालत अचानक बिगड़ गई और उसे मृत घोषित कर दिया गया।

गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे छात्र दीपक गुप्ता की हत्या से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी की शुक्रवार सुबह बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अजहर हुसैन (32) की मौत हो गई, जो बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द का निवासी था और कथित तौर पर पशु तस्कर था।

Deepak Gupta murder case

दीपक गुप्ता हत्याकांड

पुलिस के हवाले करने से पहले ग्रामीणों ने अजहर को पकड़कर पीटा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। 16 सितंबर की रात पीछा करने के दौरान अजहर का पिकअप (छोटा ट्रक) फंस गया, जिससे स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई की और बाद में उसे गंभीर हालत में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया। अजहर कड़ी पुलिस सुरक्षा में रहा।

End of Feed