Maharashtra Weather: दाखिल हुआ मानसून! महाराष्ट्र के 25 जिलों में अलर्ट, जानें मुंबई-पुणे में कब होगी एंट्री

Maharashtra Weather Monsoon Update 07 June: महाराष्ट्र के दक्षिण कोंकण में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। हालांकि, सूखी हवाओं के कारण मुंबई और पुणे में मानसून के लिए 11 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है। IMD ने पुणे, कोल्हापुर और विदर्भ के 11 जिलों सहित कुल 25 जिलों के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के लिए एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। देश की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए रीढ़ माना जाने वाला दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिण कोंकण के तटीय इलाकों के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। इस बारिश से राज्य के उन किसानों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं जो बुवाई शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों में रहने वाले लोगों को मानसून के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

Maharashtra Weather Monsoon

आज पुणे-कोल्हापुर समेत 5 जिलों में भारी बारिश

सूखी हवाएं बनीं मानसून की राह में रोड़ा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों में महाराष्ट्र के और अधिक हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके बावजूद, अंदरूनी इलाकों में इसके फैलने की गति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक मानसून का मौजूदा फैलाव मुख्य रूप से अरब सागर की शाखा की वजह से हो रहा है, जो पश्चिमी तट पर बारिश करा रही है। वर्तमान में इसका असर ज्यादातर तट तक ही सीमित है, लेकिन आने वाले दिनों में उत्तरी कोंकण सहित पूरे कोंकण क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना है। दूसरी ओर, बंगाल की खाड़ी वाली शाखा, जो मानसून को देश के अंदरूनी हिस्सों तक धकेलती है, वह फिलहाल निष्क्रिय है, जिससे अंदरूनी महाराष्ट्र में मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी।

End of Feed