Maharashtra Weather: विदर्भ में हीटवेव का रेड अलर्ट; पुणे-कोल्हापुर सहित मध्य महाराष्ट्र में छाए बादल, जानें आपके शहर में कब होगी प्री-मानसून बारिश

Maharashtra Weather Update 22 May: महाराष्ट्र में मौसम का दोहरा संकट जारी है। विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा में भीषण लू का 'रेड अलर्ट' जारी किया गया है। वहीं, पुणे और कोल्हापुर सहित मध्य महाराष्ट्र में बारिश का अनुमान है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मौसम के दो विपरीत रूप देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ विदर्भ क्षेत्र में आसमान से आग बरस रही है, तो दूसरी तरफ मध्य महाराष्ट्र में बादलों के डेरे के साथ बारिश के अनुकूल माहौल बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, विदर्भ में लू (Heatwave) की तीव्रता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। गुरुवार (21 मई 2026) को विदर्भ के चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरी में रिकॉर्ड 47.1 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान दर्ज किया गया, जिसने मई महीने की तपिश के पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Maharashtra Weather update

पुणे-कोल्हापुर में आज गरजेंगे बादल

विदर्भ के इन जिलों में रेड अलर्ट (Vidarbha Heatwave IMD Alert)

लगातार बढ़ते पारे को देखते हुए मौसम विभाग ने विदर्भ के अकोला, अमरावती और वर्धा जिलों में अगले तीन दिनों के लिए भीषण लू (Severe Heatwave) का 'रेड अलर्ट' (लाल चेतावनी) जारी किया है। इसके ठीक बाद अगले दो दिनों तक इन जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट' रहेगा। इसके अलावा नागपुर, चंद्रपुर और वर्धा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है, जबकि यवतमाल, भंडारा और गोंदिया में भी पारा 45 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। इन सभी जिलों (यवतमाल, नागपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया और चंद्रपुर) में अगले पांच दिनों तक भीषण गर्मी का कहर जारी रहने की चेतावनी दी गई है। आमतौर पर मई के आखिरी हफ्ते में दिखने वाला यह रौद्र रूप इस बार मई के तीसरे हफ्ते में ही सामने आ गया है।

End of Feed