Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में बरस रही 'आग'; मुंबई में उमस और विदर्भ में लू का कहर, आज 11 जिलों में भीषण अलर्ट

Maharashtra Weather Update 13 May: महाराष्ट्र में भीषण लू का प्रकोप जारी है। अकोला और नंदुरबार में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पुणे, मराठवाड़ा समेत कई जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के बाद अब सूरज के तेवर तल्ख हो गए हैं। राज्य में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और नागरिकों के लिए अगले कुछ दिन काफी चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्पष्ट किया है कि अगले 5 दिनों तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी का असर और अधिक बढ़ेगा।

Maharashtra Weather

अगले 5 दिनों तक कोई राहत नहीं

अकोला और नंदुरबार रहे सबसे गर्म (Akola Nandurbar Weather Update)

राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस की दहलीज को पार कर गया है। अकोला और नंदुरबार जिले वर्तमान में सबसे गर्म क्षेत्र बनकर उभरे हैं, जहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अकोला में तापमान के कुछ आंकड़ों ने 45.6 डिग्री तक को छुआ है। नासिक के निफाड और मालेगांव जैसे क्षेत्रों में भी पारा 43 डिग्री के ऊपर बना हुआ है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

End of Feed