Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 24 घंटे भारी, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाए; कई जिलों में IMD का लू और बारिश का अलर्ट

Maharashtra Weather Update 11 May: महाराष्ट्र में इस समय कुदरत के दो अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहे हैं। जहां कई इलाकों में दोपहर की तपिश लोगों को झुलसा रही है, वहीं शाम होते ही बेमौसम बारिश ने हलचल मचा दी है। IMD ने आज के लिए राज्य के 13 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र इस समय भीषण गर्मी और बेमौसम बारिश की दोहरी मार झेल रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, राज्य के 13 जिलों में आज आंधी-तूफान और बारिश की प्रबल संभावना है। राजस्थान के फलोदी में दर्ज किए गए देश के सबसे अधिक तापमान (45.7 डिग्री सेल्सियस) का असर महाराष्ट्र में भी लू के रूप में दिख रहा है, जबकि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र ने प्री-मानसून गतिविधियों को तेज कर दिया है।

Maharashtra Weather

मुंबई-ठाणे में उमस का टॉर्चर; शाम को कुछ जिलों में बरसेंगे बादल

विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र: तपिश का टॉर्चर (Akola Vidarbha Heatwave )

राज्य में रविवार को जलगांव सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मालेगांव, अकोला और वर्धा में भी पारा 41-42 डिग्री के पार बना हुआ है। विदर्भ के कुछ हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका है, जिससे लू (Heat Wave) का खतरा बढ़ गया है। हालांकि, अकोला और अमरावती जैसे जिलों में शाम को गरज के साथ छींटे पड़ने से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

End of Feed