Maharashtra Weather: मुंबई-ठाणे में गर्मी का टॉर्चर, विदर्भ-मराठवाड़ा में बिजली के साथ बारिश; 14 जिलों में IMD का येलो अलर्ट

Maharashtra Weather Update 10 May: महाराष्ट्र में 10 मई को मौसम का दोहरा मिजाज देखने को मिल रहा है। कोंकण में लू का अलर्ट है और विदर्भ-मराठवाड़ा में गरज के साथ बारिश की चेतावनी है। जानें किन 14 जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट।

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में आज फिर कुदरत के दो अलग-अलग रंग एक साथ देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां सूरज की तपिश और लू (Heat Wave) से लोग बेहाल हैं, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 10 मई के लिए राज्य के 14 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

Maharashtra Weather today

महाराष्ट्र के 14 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी

कोंकण और उत्तर महाराष्ट्र में भीषण गर्मी (Konkan Mumbai Heatwave)

कोंकण तट के इलाकों, जिनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी शामिल हैं, वहां गर्मी और उमस का प्रकोप जारी रहेगा। दोपहर के समय तापमान में भारी बढ़ोत्तरी की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही दोपहर में घर से बाहर निकलें। वहीं, उत्तर महाराष्ट्र के जलगांव, धुले और नंदुरबार में मौसम पूरी तरह शुष्क और गर्म रहेगा। यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे लोगों को केवल भीषण लू का सामना करना पड़ेगा।

End of Feed