महाराष्ट्र TET का आगरा की प्रिटिंग प्रेस से लीक हुआ था पेपर, 8000 रुपये में किया सौदा; दो और गिरफ्तारियों के बाद खुले राज

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो गए दो आरोपियों को बीड और बिहार से गिरफ्तार किया है।

  • Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के प्रश्नपत्र लीक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भिवंडी पुलिस ने फरार हो गए दो आरोपियों को बीड और बिहार से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि प्रकाश मिसाल और अशोक साव की गिरफ्तारी के साथ आरोपपत्र में नामजद सभी 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
  • दो और आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
  • Arrest

    महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक में दो और गिरफ्तारियां (फाइल फोटो)

    समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस और भिवंडी डिवीजन (जोन-द्वितीय) के अधिकारियों के नेतृत्व में की गई जांच में महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक फैले व्यापक अंतरराज्यीय परीक्षा धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा हुआ। अधिकारी ने कहा, ''दोनों संदिग्धों साव और मिसाल का पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने तकनीकी खुफिया जानकारी, वित्तीय लेनदेन के रिकॉर्ड और लोकेशन लॉग के जरिये पता लगाया।''

    End of Feed