TET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की पत्नी पटना से गिरफ्तार

महाराष्ट्र के TET पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस ने मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को पटना से गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र आगरा से लीक हुआ था। मामले में अब भी चार अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Maharashtra TET Paper Leak: महाराष्ट्र के चर्चित TET पेपर लीक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ठाणे पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी सुमन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बिहार के पटना के शेरपुर इलाके से पकड़ा गया है। इस गिरफ्तारी के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि इस मामले में अभी भी 4 अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Maharashtra TET Paper Leak

TET पेपर लीक केस में नया खुलासा, आगरा से लीक हुआ था प्रश्नपत्र

आगरा से लीक हुआ था परीक्षा का पेपर

पुलिस जांच के अनुसार, TET परीक्षा के प्रश्नपत्र आगरा में छापे गए थे। आरोप है कि वहीं से पेपर लीक हुआ था। बिजेंद्र गुप्ता के चार साथियों ने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ पेपर आगरा से दिल्ली पहुंचाया। इसके बाद तीनों आरोपी पेपर लेकर महाराष्ट्र के भिवंडी पहुंचे। भिवंडी पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान पूरे नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

End of Feed