महाराष्ट्र में कल से रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, सरकारी अस्पतालों की OPD रहेगी बंद

रेजिडेंट डॉक्टरों ने यह आंदोलन महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल द्वारा होम्योपैथी (BHMS) डॉक्टरों को छह माह का सर्टिफिकेट कोर्स इन मॉडर्न फार्माकोलॉजी (CCMP) पूरा करने के बाद आधुनिक (एलोपैथिक) दवाएं लिखने और पंजीकरण देने की प्रक्रिया के विरोध में शुरू किया है।

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर बुधवार से बड़ा असर पड़ने वाला है। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने 5 अगस्त की मध्यरात्रि से राज्यभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। इसके चलते मुंबई के केईएम, सायन, नायर और जे.जे. अस्पताल समेत राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, पहले 24 घंटे तक आपातकालीन और कैजुअल्टी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

रेजिडेंट डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल।

End of Feed