Pune News: पेपर लीक विवाद पर भड़के MPSC छात्रों का विशाल 'आक्रोश मोर्चा', सुप्रिया सुले भी प्रदर्शन में शामिल

Pune News: पुणे में ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक को लेकर MPSC परीक्षार्थियों ने विशाल 'आक्रोश मोर्चा' निकाला। प्रदर्शन में एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले और रोहित पवार भी शामिल हुए। आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने आरोपों पर सफाई दी है।

Pune News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) द्वारा आयोजित ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ सोमवार को पुणे की सड़कों पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित परीक्षार्थियों ने आयोग के खिलाफ विशाल 'आक्रोश मोर्चा' निकाला। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज और आयोग विरोधी तख्तियां लेकर चल रहे छात्रों ने आयोग के अध्यक्ष के इस्तीफे और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

MPSC PROTEST

सुप्रिया सुले ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग

जंतर-मंतर जैसा माहौल, सरकार जिम्मेदारी से बात करे: सुप्रिया सुले

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले और पार्टी नेता रोहित पवार भी छात्रों के समर्थन में इस आक्रोश मोर्चे में शामिल हुए। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि महाराष्ट्र में हमारे बच्चों को सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आज पुणे में जंतर-मंतर जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। मैं सरकार से अपील करती हूं कि वह किसी जिम्मेदार व्यक्ति को यहां भेजे और छात्रों से सीधी चर्चा करे... ये बच्चे अन्याय सह रहे हैं और यह उनके भविष्य और करियर से जुड़ा सवाल है। एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने भी इस पूरे प्रकरण में MPSC के वर्तमान अध्यक्ष विवेक भीमनवार के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई है।

End of Feed